फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण पर खबर नृपेंद्र मिश्र से वार्ता के आधार पर नहीं

Sat, 18 Jul 2020 05:00 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : File
विज्ञापन

सजेगी अयोध्या की विरासत, बनेगा भव्य राम मंदिर शीर्षक से अमर उजाला में प्रकाशित खबर में यह उल्लेख किया गया है कि राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष व पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारियां दी हैं। जबकि श्री मिश्र ने राम मंदिर निर्माण व अयोध्या के विकास को लेकर किसी भी मीडिया प्रतिनिधि से कोई बातचीत नहीं की है।

विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि श्री नृपेंद्र मिश्र ने इस बारे में कभी कोई जानकारी नहीं दी है। राम मंदिर निर्माण से जुड़े पदाधिकारियों के साथ कल यहां श्री नृपेंद्र मिश्र ने मुलाकात की थी लेकिन इस बैठक के बारे में कोई भी जानकारी श्री मिश्र ने मीडिया को नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें