फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : दुल्हन के बड़े भाई का शव पेड़ पर लटकता मिला, बारात वापस लौटी

Tue, 28 Feb 2023 11:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या

सार

मृतक की छोटी बहन का वैवाहिक कार्यक्रम था। सोमवार रात राजस्थान से बारात आई थी। रात में जय माल के बाद दुल्हन का बड़ा भाई विपिन कुमार (24) मौके से चला गया। जिसका शव मंगलवार सुबह पेड़ की डाल से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद घर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के बड़े भाई का शव घर के कुछ दूरी पर सड़क के किनारे पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में बदल गई और बरात वापस लौट गई।         

विज्ञापन


मामला अयोध्या जिले में कोतवाली क्षेत्र के तहसील क्षेत्र कोदयला गांव का है। मृतक की छोटी बहन का वैवाहिक कार्यक्रम था। सोमवार रात राजस्थान से बारात आई थी। रात में जय माल के बाद दुल्हन का बड़ा भाई विपिन कुमार (24) मौके से चला गया। जिसका शव मंगलवार सुबह पेड़ की डाल से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। बारातियों में भी हलचल मच गई और सुबह बगैर दुल्हन की विदाई कराए बरात वापस चली गई। ग्राम प्रधान द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की जाचं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें