फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जमीन पैमाइश की मांग के लिए फिर हाईटेंशन पोल पर चढ़ा

Sat, 25 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सोहावल क्षेत्र में शनिवार को टावर पर चढ़ा युवक। -संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन पैमाइश की मांग को लेकर एक व्यक्ति रौनाही थाने से कुछ दूर पर स्थित गोड़ा जाने वाली हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गया। इसकी सूचना समाधान दिवस पर थाने में पीड़ितों की समस्या सुन रहे अधिकारियों को हुई तो एसडीएम मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी भागकर वहां पहुंचे। देर शाम करीब 7:30 बजे नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा द्वारा नवरात्र बाद पैमाइश कराने का आश्वासन देने के बाद वह नीचे उतरा। रौनाही थाना क्षेत्र के बरई कला निवासी चंद्रशेखर यादव जमीनी पैमाइश की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव से गुजर रही हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया। पूर्व में करीब दो माह पहले वह इसी पोल पर चढ़ा था। जिसके बाद एसडीएम व नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर मुकदमा के दौरान कोई चक मार्ग व नाली नहीं बनाने का आदेश दिया। लेकिन सोमवार को वह जमीन की पैमाइश कर खरीदी गयी जमीन दिलाने तथा विवादित जगह पर विपक्षी द्वारा बनाई गई दीवार गिराने व प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश यादव के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को जिले के सभी 19 थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 163 शिकायतें आई, जिनमें 23 का निस्तारण किया गया। आईजी प्रवीण कुमार ने बीकापुर कोतवाली और एसएसपी मुनिराज जी ने कोतवाली रुदौली में शिकायतें सुनी। यहां मोहल्ला पूरेमियां के बैजनाथपुर पुत्र रामदुलारे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने चार बेटों का बराबर बराबर हिस्सा लगा चुके हैं। अपने लिए एक कमरा रखा था। जिस पर मृतक बेटे गणेश के पुत्र नीतीश और निखिल ने कब्जा कर रखा है। खाली करने के लिए कहने के बाद भी खाली नहीं खाली कर रहे। ग्राम पस्ता माफी के सतगुरु शरण पुत्र शिवमूरत ने शिकायत में कहा कि पिता शमशान में बने पिंड को राम लखन ने बराबर कर दिया है। एसएसपी ने टीम बनाकर दोनों समस्याओं का निराकरण कर उन्हें जानकारी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें