फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : भक्तिपथ निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार के खिलाफ केस, लापरवाही के चलते काट दी केबल

Fri, 25 Aug 2023 06:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अवर अभियंता का आरोप है कि अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीरामजन्मभूमि तक जाने वाले भक्ति पथ मार्ग के चौड़ी व सुद़ढ़ीकरण का कार्य मेसर्स देव कंसट्रक्शन के ठेकेदार दिलीप तिवारी निवासी गौरही मंडी ताजगंज आगरा करा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग खंड चार के अवर अभियंता रणंजय प्रताप सिंह ने थाना रामजन्मभूमि में भक्तिपथ मार्ग का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ कार्य में लापरवाही व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कराया है। अवर अभियंता का आरोप है कि अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीरामजन्मभूमि तक जाने वाले भक्ति पथ मार्ग के चौड़ी व सुद़ढ़ीकरण का कार्य मेसर्स देव कंसट्रक्शन के ठेकेदार दिलीप तिवारी निवासी गौरही मंडी ताजगंज आगरा करा रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से मार्ग के किनारे डक्ट व नाले के लिए बड़े बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं जिससे हादसे का भय बना हुआ है। इसके अलावा खोदाई के दौरान बरती र्ग लापरवाही के चलते विभिन्न केबलों को काटकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही गड्ढाें के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। अवर अभियंता की तहरीर पर थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने ठेकेदार दिलीप तिवारी के खिलाफ धारा 336 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें