फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर का निर्माण कार्य भी देखा

Sun, 29 Oct 2023 02:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

बीसीसीआई के सचिव जय शाह रविवार की सुबह अचानक अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पूजा-अर्चना की और मंदिर का निर्माण कार्य भी देखा।
विज्ञापन
जय शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के सचिव जय शाह रविवार की सुबह अचानक अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। वे सुबह 10 बजे पहुंचे और राम मंदिर के वीआईपी प्रवेश द्वार नंबर 11 से राम जन्म भूमि में प्रवेश किया। वे एक घंटे तक राम मंदिर में रहे। रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पूजा-अर्चना की और मंदिर का निर्माण कार्य भी देखा। मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियरों ने उन्हें मंदिर की भव्यता और तकनीक से अवगत कराया। वे 10:50 पर अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। लखनऊ में आज दोपहर होने वाले भारत और इंग्लैंड के मैच के दौरान वे मौजूद रहेंगे। उनके इस दौरे को पूरी तरीके से गोपनीय रखा गया। पुलिस के अधिकारियों ने जय शाह के अयोध्या आने की जानकारी से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें