फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या-मनकापुर तक चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेन 1 सितंबर से बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना काल से बंद चल रही गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी बहाल करने के बाद उत्तर रेलवे ने और तीन जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया है। अयोध्या छावनी से मनकापुर के बीच चलने वाली यह सभी ट्रेनें एक सितंबर से ट्रैक पर आ जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में 47 ट्रेनों का बहाल करने का निर्णय लिया है। इसमें मनकापुर से अयोध्या छावनी आने-जाने वाली अनारक्षित ट्रेन संख्या 04241, 04242, अयोध्या से मनकापुर आने जाने वाली अनारक्षित ट्रेन संख्या 04259, 04260 व 04257 व 04258 ट्रेन भी शामिल है।
इन ट्रेनों को वर्ष 2020 से कोरोना के चलते निरस्त किया गया था। अयोध्या रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सितंबर से यह ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें