फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अयोध्या-लखनऊ पैसेंजर व टाटा अमृतसर तीन मार्च तक निरस्त

Tue, 21 Feb 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ मंडल के लखनऊ-बाराबंकी सेक्शन पर मल्हौर यार्ड की रिमॉडलिंग, ट्रैक डबलिंग व डालीगंज-मल्हौर के बीच पैच डबलिंग के कार्य के चलते 20 फरवरी से 3 मार्च तक ट्रैफिक ब्लॉक्स लिया गया है। इसके चलते अयोध्या कैंट से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 04203 व 04204 तीन मार्च तक निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा 18103 व 04 टाटा-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन भी एक व तीन मार्च को, गाड़ी संख्या 12225 व 12226 कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन तीन मार्च तक निरस्त कर दी गई है। रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस 23 फरवरी से 2 मार्च तक और जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ, किसान एक्सप्रेस दो मार्च तक रायबरेली-लखनऊ होकर जाएगी।

जबकि दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस को 23, 24, 26, 28 फरवरी व 2 मार्च को जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ होकर जाएगी। इसके अलावा पाटलीपुत्र-गोमतीनगर एक्सप्रेस 24 तक और गोमतीनगर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 25 फरवरी तक सिर्फ अयोध्या कैंट तक आएगी व जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें