फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के स्वाभिमान का एक विराट स्मारक होगा श्रीराममंदिर: पवैया

विज्ञापन
अयोध्या-महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लेते महाराष्ट्र राज्य के भाजपा प्रभारी जयभानू सिंह - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य के भाजपा प्रभारी कुंवर जयभानु सिंह पवैया ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भी मणिरादास की छावनी जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि श्री राममंदिर न केवल प्रभु श्रीराम की विश्व स्तरीय आराधना स्थली होगी बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान का एक विराट स्मारक होगा।
विज्ञापन

पवैया ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में चले निधि संग्रह अभियान में जो अपार जनसमर्थन देखने को मिला है वह अद्भुत अलौकिक है। उन्होंने अपने अध्यात्मिक गुरू श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के सानिध्य में बैठकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महंत नृत्य गोपाल दास ने पवैया से देश, समाज और संगठन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। मणिरामदास की छावनी में महंत कमलनयन दास व विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा द्वारा पवैया का स्वागत अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें