फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने सरयू पुल पर आज से बंद रहेगा वाहनों का आवागमन

विज्ञापन
अयोध्या-पुराने सरयु पल की मरम्मत का कार्य शुरु - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। पुराने सरयू पल की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। इसके मद्दनेजर रविवार से यहां से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वर्षों से इस पुल ने अयोध्या को गोंडा, बस्ती सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों से जोड़े रखा है। करीब पांच दशक पुराने सरयू पुल की स्थित जर्जर हो गई थी। ऐसे में अयोध्या को नए सिरे से विकसित करने की कवायद के क्रम में ही सरयू पुल की भी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

फोरलेन बनने से पहले पूर्वांचल को अयोध्या से जोड़ने का यही सेतु प्रमुख माध्यम था। देखरेख के अभाव में वर्षों से इस पुल की स्थिति जर्जर हो रही थी। मरम्मत के अभाव में पुल कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इस जर्जर पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। नयाघाट से कटरा जाने वाले सरयू पर बने पुराने पुल के मरम्मत कार्य के चलते इस पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 25 फरवरी से 25 मार्च तक लागू रहेगा। सीओ अयोध्या व यातायात राजेश राय ने बताया कि नयाघाट से कटरा जाने वाले मार्ग पर सरयू नदी पर स्थित आरसीसी दीर्घ सेतु के रिहेबिलिटेशन का कार्य किया जा रहा। उक्त कारणों से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अयोध्या। वाहनों पर काली फिल्म को लेकर रविवार से पूरे जिले में अभियान शुरू किया जा रहा है। सीओ अयोध्या व यातायात राजेश राय ने बताया रविवार से वृहद स्तर पर यह अभियान जिले में चलाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें