फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता - मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जल जीवन, पेयजल मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को गृह जल संयोजन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अभियंता एवं कार्यदायी संस्था दिए गए कार्य व लक्ष्य को समय से पूरा करें, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इस योजना से जोड़कर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। यह बातें आयुक्त सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने कहीं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होने के कारण अनेक बीमारियां फैलती थीं। वर्तमान सरकार ने इसको दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक परिवार को गृह जल संयोजन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यापक योजना बनायी है। जिसके तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में मंडल में 1,17,006 परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें अमेठी में 10,899, अंबेडकरनगर में 12,501, अयोध्या में 19,739, बाराबंकी में 47,084 व सुल्तानपुर में 26,783 परिवारों को आच्छादित किया जाना है।
बताया कि फरवरी के 67,431 के सापेक्ष अब तक 52,540 परिवारों को योजना का लाभ दिया गया है, जो लक्ष्य का 77.09 प्रतिशत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 मार्च, 2021 तक लक्ष्य का शत-प्रतिशत कार्यपूर्ति अवश्य करें, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें। बैठक में अधीक्षण अभियंता गिरीश चंद्र, अधिशासी अभियंता बाराबंकी एएन उपाध्याय, बीपी सिंह, आरएस यादव, बी हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें