फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कोड के जरिए डिजिटल दान पर ट्रस्ट ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य निर्माण के लिए देशभर में निधि समर्पण अभियान चल रहा है। इस अभियान में हर वर्ग के लोग दिल खोलकर राममंदिर के लिए सहयोग कर रहे हैं। वहीं, इस बीच डिजिटल फ्रॉड का साया पड़ने पर ट्रस्ट ने बार कोड के जरिए डिजिटल दान पर अंशकालिक रोक लगा दी है। यह निर्णय ट्रस्ट ने विगत दिनों ट्रस्ट के खाते व क्यूआरकोड की डुप्लीकेसी कर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आने के बाद लिया है।
विज्ञापन

30 जनवरी को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का मामला प्रकाश में आया था। मामले में थाना रामजन्मभूमि में दो युवकों पर केस भी ट्रस्ट ने दर्ज कराया है, जिसकी जांच में पुलिस व आईटी सेल जुटी है, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है। दो युवकों तेजवीर सिंह व गौरव कुमार द्वारा श्रीराममंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर धन संग्रह किया जा रहा था। ट्रस्ट के खाते व क्यूआरकोड की तरह मिलता-जुलता खाता बनाकर धोखाधड़ी की जा रही थी।
इस घटना के बाद ट्रस्ट सचेत हो गया है। अब ऑनलाइन तरीके से दान की व्यवस्था को और सुरक्षित बनाया जा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने वाराणसी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया है कि डिजिटल धन संग्रह में कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिसके बाद इस तरह से लेनदेन पर रोक लगाने की बात कही। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि डिजिटल तरीके से लेनदेन पर रोक लगाने की जानकारी उन्हें नहीं है। हां, लेनदेन सुरक्षित करने के लिए बार कोड जरूर बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि भक्त आरटीजीएस या ट्रस्ट कार्यालय पर आकर दान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें