फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के नाम पर हुआ जिला सहकारी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लगभग 114 साल तक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, फैजाबाद रहने के बाद अब यह बैंक अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को हुई बैंक के सामान्य निकाय की बैठक में नाम बदलने के साथ ही कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। दोनों जनपदों के 22 किसानों के साथ सर्वाधिक लेन-देन करने वाले दो खाताधारकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

लगभग छह साल बाद मुख्य अतिथि दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास की मौजूदगी में बैंक परिसर में आयोजित सामान्य निकाय की बैठक सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। शुरुआत सभापति के बैंक की प्रगति रिपोर्ट की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद बैठक में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फैजाबाद का नाम परिवर्तित कर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, अयोध्या कर दिया गया। सामान्य निकाय की बैठक में तय किया गया कि अब फैजाबाद शहर की सिटी शाखा में गुरुवार की बंदी की जाएगी।
रविवार को खोला जाएगा। इसके साथ ही अंबेडकरनगर में एक मिनी ऑफिस खोल मुख्यालय स्तर के अधिकारी को बैठने की व्यवस्था होगी। अंबेडकरनगर की तीन शाखाओं को नए भवन में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी बताया गया है।
विज्ञापन

पहली बार बैठक में दोनों जनपदों से प्रत्येक शाखा से एक-एक किसान कुल 22 किसानों को और दोनों जनपदों के एक-एक अच्छा लेन-देन करने वाले खाताधारक कुल दो खाताधारकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत सुरेश दास ने बैंक की वृद्धि का आशीर्वाद दिया। संचालन सुधीर कुमार सिंह ने किया।
बैठक में विशिष्टि अतिथि के रूप में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व बैंक अध्यक्ष बलराम मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें