फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर शिक्षकों ने किया इंतजार, नहीं हो सकी काउंसिलिंग

विज्ञापन
अयोध्या-एडीबेसिक सभागार में काउंसलिंग के इंतजार में बैठे शिक्षक - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के बाद जिले में भेजे गए महिला व दिव्यांग शिक्षकों ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इंतजार किया। लेकिन सूची न जारी होने के कारण उनकी काउंसिलिंग नहीं हो सकी। दिन भर परेशान रहे शिक्षकों व अभिभावकों ने इस व्यवस्था के प्रति आक्रोश भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जिले को 418 शिक्षक मिले हैं। इन्हें ज्वॉइनिंग कराने के बाद गुरुवार से विद्यालय आवंटन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होनी थी। दो दिवसीय काउंसिलिंग के पहले दिन 185 महिला शिक्षक व करीब 26 दिव्यांगजनों को सुबह 10 बजे से एडी बेसिक के कार्यालय में बुलाया गया था। सुबह से ही अभिभावकों के साथ शिक्षकों का जमावड़ा बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय व एडी बेसिक के कार्यालय में होने लगा।
करीब एक घंटे तक सूची न आने से विलंब की बात सामने आई। बाद में सूची आई भी तो नगर निगम क्षेत्र के कुछ विद्यालय शामिल होने सहित अन्य खामियां भी पाई गईं। जिन्हें संशोधित कराने के लिए दोबारा भेजा गया। देरशाम तक भी संशोधित सूची नहीं आई तो शाम करीब पांच बजे काउंसिलिंग स्थगित करने का फरमान विभाग ने जारी किया। शुक्रवार को भी काउंसिलिंग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी विभाग ने नहीं दी।
विज्ञापन

इस तरह दिन भर शिक्षक व अभिभावक इधर-उधर भटकते रहे। एडी बेसिक कार्यालय में एक साथ सभी शिक्षकों के बैठने का इंतजाम भी नहीं था। परिसर में भी लोगों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं रही। लोग इधर-उधर घूमकर, गाड़ियों में बैठकर इंतजार करने को विवश हुए और शाम तक भी कोई परिणाम न आने पर आक्रोश जताया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि शिक्षकों को आवंटित होने वाले विद्यालयों की सूची सुबह आई थी, जिसमें कुछ त्रुटियां थीं। जिसे संशोधन के लिए भेजा गया था। इसलिए गुरुवार को काउंसिलिंग नहीं हो सकी। यदि देर रात तक सूची प्राप्त हो जाएगी तो शुक्रवार को काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें