फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर की सुरक्षा में तैनात आठ महिला आरक्षियों की तबियत अचानक बिगड़ी, कराया भर्ती

विज्ञापन
अयोध्या-तबियत बिगड़ने के बाद श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती महिला पुलिसकर्मी व इलाज करते चिकित्स? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात आठ महिला आरक्षियों का स्वास्थ्य शनिवार सुबह अचानक खराब हो गया। इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद सभी को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इन सभी महिला आरक्षियों ने शुक्रवार को कोविड-19 का टीका लगवाया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा में अलग-अलग चेकिंग प्वाइंट पर तैनात महिला आरक्षी ड्यूटी के लिए पहुंचीं। ड्यूटी संभालते ही इनमें से 8 महिला आरक्षी मिंकल त्यागी (22), अनुष्का (21), सोनिया रावत (25), साधना यादव (26), निरमा (23), काजल पांडेय (25), श्रद्धा अवस्थी (22) व मधुपाल (25) को अचानक बेचैनी, उल्टी और चक्कर आने लगा और ये जमीन पर बैठ गईं। इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने इलाज किया व कुछ देर निगरानी में रखने के बाद हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
शुक्रवार को जिले के करीब 150 पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 का टीका लगवाया था। इनमें ये महिला आरक्षी भी शामिल थीं। श्रीराम चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. उजैर अहमद ने बताया कि सुबह आठ महिला कांस्टेबल इलाज के लिए लाई गईं थीं। इनको बदन दर्द, थकान, चक्कर व उल्टी आने की शिकायत थी। सभी लक्षण सामान्य हैं। इस तरीके की समस्याएं कोरोना वैक्सीन लगने के बाद आ सकती हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, सूचना मिलने पर डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या राजेश राय आदि ने श्रीराम अस्पताल पहुंचकर सभी का हाल जाना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि इन्हें बुखार, बदन दर्द, घबराहट आदि की शिकायत थी। ये वैक्सीन लगने के बाद के सामान्य लक्षण हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार और कुछ देर चिकित्सकों की निगरानी में रखने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें