फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि समर्पण के साथ भावों का भी समर्पण

विज्ञापन
07-अयोध्या-राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग देतीं वृद्घ महिला - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के दूसरे चरण में रामभक्त घर-घर जाकर लोगों से सहयोग ले रहे हैं। जिनके पास देने के लिए निधि नहीं है वह अपने श्रद्धा-भावों का ही समर्पण कर रहे हैं। रामनगरी में गुरुवार को गुरुकुल के छोटे-छोटे बच्चे भी जब निधि समर्पण के लिए निकले तो हर ओर जयश्रीराम का उद्घोष गूंज उठा। एक बुजुर्ग महिला ने वर्षों से बचाए 11 हजार रुपये राममंदिर के लिए दान किए।
विज्ञापन

निधि समर्पण अभियान को लेकर भक्तों में उत्साह है। अभियान में लगे कार्यकर्ता सुबह घर से निकलते हैं और शाम में लौटते हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ गुरुवार को जनसंपर्क के लिए श्रीवशिष्ठ गुरुकुल के बच्चे भी निकले। ‘मंदिर निर्माण के लिए हाथ बढ़ाएं आओ प्रभु का घर सजाएं...’ के नारे व जय श्रीराम के जयघोष के साथ बच्चों ने घर-घर, दुकान-दुकान जाकर लोगों ने राममंदिर के लिए सहयोग लिया।
गुरुकुल के निदेशक डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि बच्चों ने अभियान में शामिल होने की इच्छता व्यक्त की थी। समर्पण अभियान के दौरान अवधपुरी कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय वृद्धा लक्ष्मी सिंह ने जब राममंदिर के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग दिया तो वे भावुक नजर आ रहीं थी। कहा कि वर्षों से ये पैसे एकत्र किए थे, ऐसे में रामकाज में ये पैसे लग रहे हैं इससे बड़ा इनका सदुपयोग कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें