भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर निगरानी याचिका में कोर्ट की ओर से उन्हें सम्मन जारी किया गया है। यह सम्मन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत से समाजसेवी मुरलीधर चतुर्वेदी की ओर से दाखिल याचिका में जारी हुआ है।
अपनी याचिका में मुरलीधर ने कहा है कि राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में संबंधी गर्वनमेंटल डील का विरोध कर उसे स्कैन बताते हुए राहुल गांधी ने देश में विधिक रूप से स्थापित शासन का प्रतिनिधित्व करने वाले सवा सौ करोड़ देशवासियों के अगुवा चौकीदार के रूप में कार्यरत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। जो इस देश का अपमान है।