फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें उजाड़कर मार्ग के चौड़ीकरण की रद्द हो योजना

विज्ञापन
अयोध्या-अपनी मांगो को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते व्यापारी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। सहादतगंज-नयाघाट मुख्यमार्ग एवं रामजन्मभूमि संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की योजना से दुकानें उजड़ने को लेकर व्यापारी परेशान हैं। इसी के चलते उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर आयुक्त विशाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर चौड़ीकरण योजना को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क चौड़ीकरण से अयोध्या के सैकड़ों व्यापारी उजड़ जाएंगे। उनकी रोजी रोटी छिन जाएगी। यही नहीं प्रशासन के पास व्यापारियों के पुनर्वास की भी कोई योजना नहीं है। व्यापारियों से प्रशासनिक अधिकारी कोई वार्ता भी नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दिया है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, संगठन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, बालकृष्ण वैश्य, घनश्याम अग्रहरि सहित अन्य शामिल रहे।
अयोध्या। सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर स्थिति स्पष्ट न करने से नाराज व्यापारी बुधवार को सरयू तट पर जल सत्याग्रह करेंगे। सुबह 10 बजे सरयू तट के कच्चाघाट पर व्यापारियों द्वारा मां सरयू का पूजन-अर्चन कर सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। व्यापारी नेता नंदकुुमार गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में व्यापारी बुधवार को जल सत्याग्रह करेंगे। साथ ही रोजी रोटी बचाने की प्रार्थना मां सरयू से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें