फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ 11 लाख रुपये का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए खाक चौक मंदिर के त्यागी संत कनक बिहारी दास द्वारा अपने शिष्यों से एकत्रित एक करोड़ 11 लाख का निधि समर्पण किया गया। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को यह चेक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास की मौजूदगी में सौंपा। संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के महंत परशुरामदास ने बताया कि कनक बिहारी दास जी महाराज रघुवंशी समाज के सिद्ध महापुरुष माने जाते हैं।
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश के रघुवंशी समाज के लोगों ने राममंदिर निर्माण के लिए भक्तों से धन एकत्रित किया। इस अभियान में एक करोड़ 11 लाख का धन एकत्र हुआ जो कनक बिहारी दास जी महाराज द्वारा ट्रस्ट के महासचिव को सौंपा गया। इस दौरान आचार्य चंद्रांशु महाराज, प्रेमदास, धर्मदास, विजयरामदास, रामप्रताप दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें