अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ों के साथ बच्चों में भी उत्साह है। सोमवार को महानगर क्षेत्र के आर्यावर्त शाखा डॉक्टर हेडगेवार नगर के बाल स्वयंसेवक वेदांत ने अपने बाबा शिव बहादुर की प्रेरणा से अपनी गुल्लक की संपूर्ण राशि श्रीराम जन्मभूमि निर्माण कार्य के लिए समर्पित कर दी।
वेदांत अमर पब्लिक स्कूल के कक्षा पांच के विद्यार्थी हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. हेडगेवार नगर की आर्यावर्त बाल शाखा के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने कई महीनों से एक क्रिकेट बैट खरीदने के लिए की जा रही बचत को निधि संग्रह अभियान में लगे स्वयंसेवकों को अपने घर बुलाकर समर्पित कर दी। इस दौरान धर्म जागरण प्रमुख राकेश, ज्ञान, रवि आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहें। संवाद