फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के लाल के बूटों से गूंजेगी राजपथ की फिजा

विज्ञापन
मया के शेरवा घाट निवासी कैप्टन राजपूत सौरव सिंह - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
महबूबगंज। गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर अयोध्या जिले के लाल के बूटों की आवाज गूंजेगी। जिले का सैन्य अधिकारी गढ़वाल रेजिमेंट को कमांड करेगा। कैप्टन सौरभ सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सेना की वर्दी पहनने वाले हर जवान का राजपथ की परेड एक सपना होता है, जो मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन

विकासखंड मया के शेरवा घाट निवासी किसान फूल सिंह की इकलौती संतान कैप्टन सौरभ सिंह का 10 जून 2018 को सेना की इन्फेंट्री बटालियन में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन हुआ। लगभग 6 महीने से अथक परिश्रम और तमाम प्रतियोगिताओं में विजय हासिल करते हुए 23 जनवरी को रेजिमेंट द्वारा सौरभ को कमांडिंग अफसर चुना गया। राजपूत 26 जनवरी को लाल किले के राजपथ पर गढ़वाल रेजिमेंट की टुकड़ी को कमांड करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को सलामी देंगे।
यह खबर सुन क्षेत्र के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया, सभी लोग गणतंत्र दिवस के उस समय इंतजार कर रहे हैं जब उनका होनहार लाल के बूटों की आवाज से पूरा राजपथ गूंजेगा। अपने जीवन के इस अद्भुत दृश्य का अवलोकन करने के लिए इनके पिता और माता रूपम सिंह दिल्ली जा रहे हैं। स्थानीय निवासी डॉ. डीपी सिंह, बाबूराम यादव, अशोक सिंह, सतीश सिंह आदि ने कहा कि हम लोग टेलीविजन पर परेड देखने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें