फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का अभियान चलाएंगें संत

विज्ञापन
अयोध्या-जानकीघाट बड़ा स्थान में मौजूद प्रवासी संघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में रविवार को जानकीघाट बड़ा स्थान में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में संत समाज कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, सनातन हिंदू धर्म का संरक्षण व संवर्धन सहित भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता जानकीघाट बड़ास्थान के महंत जन्मेजय शरण करेंगे, मुख्य अतिथि के रूप में संघ परिवार से जुड़े अनंत भागवत मौजूद रहेंगे। प्रवासी संघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि संगठन गाय, गीता, गंगा व गायत्री के संरक्षण के लिए कार्य करता है।
विज्ञापन

हम चाहते हैं कि अब कैलाश मानसरोवर की मुक्ति व भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का अभियान प्रारंभ हो। इसको लेकर प्रवासी दिवस 24 जनवरी को होने वाले सम्मेलन में संकल्प लिया जाएगा। संत सम्मेलन में बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य, ज. गु. डॉ. राघवाचार्य, ज.गु. रामदिनेशाचार्य, महंत मैथिलीरमण शरण, महंत वैैदेही वल्लभ शरण, महंत रामशरण दास, महंत अवधेश दास सहित अन्य शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद, रमाकांत पांडेय, यूएसए के महामंत्री रमन, सिक्किम के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी, राष्ट्रीय मंत्री हितेंद्र जोशी, श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें