अयोध्या-रामलला के पुजारी को पूजित कलश सौंपते प्राकट्योत्सव समिति के पदाधिकारी
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि सेवा समिति के तत्वाधान में मनाए जा रहे रामलला के प्राकट्योत्सव में गुरुवार को क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में स्थापित पूजित कलश को समिति के पदाधिकारियों ने रामजन्मभूमि के पुजारी को सौंपा। शनिवार को पूजित कलश को वापस लाकर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के महामंत्री पंडित रामप्रसाद मिश्र ने बताया कि परंपरागत रूप से नौ दिवसीय प्राकट्योत्सव का शुभारंभ 7 जनवरी को क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में कलश पूजन के साथ हुआ था।
आठवें दिन गुरुवार को परंपरागत रूप से समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से पूजित कलश को प्रवेश बैरियर पर रामजन्मभूमि के पुजारी को सौंपा गया। जहां 24 घंटे कलश पूजन के बाद 16 जनवरी को कलश वापस लाकर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान समिति के संजय शुक्ल, पराग मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद