फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरभगन की टीम ने जीता टूर्नामेंट, परमानंदपुर उप विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब ककोली से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रामपुरभगन ने परमानंदपुर को हरा विजेता बनी। मैन ऑफ द मैच मुकेश, मैन ऑफ द सीरीज मो. दानिश रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपना दल एस के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को जीतने की प्रेरणा देता हैं। खेल युवाओं के लिए प्रेरणादायक और स्वास्थवर्धक हैं। कभी भी हार को दिल पर मत ले, हार जीत खेल का एक हिस्सा है। हार से सीख लें क्योंकि कभी-कभी एक अच्छा खिलाड़ी भी ‘शून्य’ पर आउट हो जाता हैं। खेल में जीत और हार के लिए पूरी टीम जिम्मेदार होती हैं खेल से ही टीम भावना जागृति होती है।
टूर्नामेंट कार्यक्रम के आयोजक अनुराग प्रताप सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 13 टीमों ने ककोली सी, रामपुर, निधियावां, रसूलाबाद, कनकपुर, सजारा, बाहरपुर, शिवरामपुर, धरमपुर,परमानंदपुर, बालापुर,चरावा मुगलनिया ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल का पहला मैच में काकोली सी व रामपुर भगन के बीच खेला गया। जिसमें रामपुरभगन विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल परमानन्दपुर व शिवदास पुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच में कड़ी टक्कर के बीच परमानंदपुर ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। कार्यक्रम का फाइनल मैच परमानंदपुर व रामपुर भगन के बीच खेला गया। जिसमें रामपुरभगन ने विजेता व परमानंदपुर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता की ट्राफी व ख5100/ का पुरस्कार दिया। उपविजेता टीम को ख 2100/ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैन आफ द मैच मुकेश, मैन ऑफ द सीरीज मो. दानिश रहे।
समापन में दिग्विजय सिंह शिवराज, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान गोरखनाथ दुबे इन लोगों के द्वारा संपन्न हुआ। आयोजक मंडल में अनुराग प्रताप सिंह, शुभम सिंह, भानु सिंह, दीपक वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें