पूराबाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत बिल्हरी गोडियाना गांव का रहने वाला किशोर लापता हो गया। उसके परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अपहरण का केस दर्ज कराया है।
पूरा बाजार अंतर्गत बिल्हरी गोडियाना गांव निवासी कौशल मांझी (14) पुत्र जुगुलाल मांझी 21 दिसंबर को दिन में लगभग तीन बजे बाजार जाने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं आया तो खोज खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद लापता किशोर के पिता ने थाना महाराजगंज में अपने पुत्र के अपहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि लापता किशोर की तलाश की जा रही है।