फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले से किसान नदारद, प्रदर्शनी व स्टाल भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले पर ठंड का असर दिखाई दिया। मेले के दूसरे दिन मेले में कृषि वैज्ञानिकों की तरफ से कई सत्रों में व्याख्यान चलता रहा लेकिन, किसान नदारत रहे। मेले के दूसरे दिन ही मेले में लगाए गए दर्जनों स्टॉल खाली हो गए।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज से आयोजित किसान मेले का उद्घाटन रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था। तीन दिवसीय यह आयोजन डीएबी कॉलेज प्रांगण में किया जा रहा है। वहीं, पड़ रही भीषण ठंड के चलते इस कृषि मेले के दूसरे दिन ही डीएवी कॉलेज का परिसर पूरी तरह से खाली नजर आया। कृषि मेले में कृषि वैज्ञानिकों का सत्र जरूर चला। लेकिन वे मात्र कुछ किसानों के साथ खाली कुर्सियों से ही संवाद करते दिखे। सोमवार को मेला क्षेत्र वीरान लगने लगा। किसान मेले में लगाए गई प्रदर्शनी के दर्जनों स्टाल पूरी तरह से सूने हो गए।
लोगों ने बताया कि किसान मेले में वर्तमान में जो स्टाल लगे हैं। वह कृषि विश्वविद्यालय के हैं। बाकी विभागों के स्टाल मुख्यमंत्री के जाते ही उठा लिए गए। मजे की बात तो यह रही कि मेले के दूसरे दिन सोमवार को कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. विजेंद्र सिंह अपना व्याख्यान दे रहे थे और सामने पंडाल में कुर्सियां खाली पड़ी थी। पंडाल में दर्जन भर किसान भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

इस बारे में कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि यह किसान मेला कृषि विभाग और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में था। मुख्यमंत्री के जाते ही कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए पंडाल नदारद हो गए। दूसरी तरफ भीषण ठंड की वजह से किसानों की संख्या कम है। अब विश्वविद्यालय अपने तरीके से किसान मेले का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें