फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निरीक्षक व 17 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने जिले में तैनात दो निरीक्षक व 17 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। क्राइम ब्रांच में तैनात अश्वनी मिश्र को प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था न्यायालय व धर्मवीर सरोज को कोरोना व चुनाव सेल का प्रभारी बनाया है। बीकापुर में तैनात एसआई शशांक शुक्ला को मोतीगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं फतेहगंज चौकी प्रभारी अमित शंकर को पूराकलंदर थाना में व कोतवाली नगर में तैनात राजेश यादव को फतेहगंज चौकी का प्रभार सौंपा गया। बीकापुर थाने में तैनात तनवीर हैदर को कंधई कला चौकी प्रभारी, चौकी प्रभारी देवगांव विनय सिंह को भदरसा चौकी प्रभारी, भदरसा चौकी प्रभारी राम नरेश वर्मा को देवगांव चौकी प्रभारी बनाया गया।
मोतीगंज चौकी प्रभारी अरुण सिंह को कोतवाली नगर, कोतवाली नगर में तैनात सुधाकर सिंह को कोतवाली बीकापुर, थाना गोसाईगंज में तैनात रविंद्र मालवीय को थाना मवई, मवई में तैनात शैलेश को थाना इनायतनगर में तैनाती दी गई है। कोतवाली नगर में तैनात मनोज कुमार को एसपी सिटी का वाचक बनाया गया है।
विज्ञापन

हैदरगंज में तैनात विजय यादव को थाना पटरंगा, पटरंगा में तैनात नागेंद्र पांडे को महाराजगंज भेजा गया है। पूरा कलंदर में तैनात धर्मेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी बाबा बाजार, यहां तैनात रहे रामअवतार को कोतवाली नगर में तैनाती दी गई। हैदर गंज में तैनात संतोष उपाध्याय को भेलसर चौकी प्रभारी बनाया गया। वहीं भेलसर चौकी प्रभारी विनय यादव को थाना हैदरगंज में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें