फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में पर्चा बनाने के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर में इलाज के लिए आई गर्भवती से पर्चा बनाने के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। अधीक्षक ने संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परोमा चौरे बाजार निवासी गर्भवती चांदनी मलेथू कनक रेलवे हाल्ट स्टेशन के समीप अपनी रिश्तेदारी में रहती हैं। शनिवार शाम चांदनी प्रसव के लिए परिवारीजनों के साथ सीएचसी बीकापुर आईं। वहां तैनात स्टाफ नर्स ने दिक्कत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसी दौरान प्रसूता का पर्चा बनाने वाले इमरजेंसी में मौजूद एक स्वास्थ्य कर्मी ने एंबुलेंस में जिला अस्पताल जाने के लिए बैठी प्रसूता से 30 रुपये मांग लिए।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपी अस्पताल का प्रशिक्षु स्वास्थकर्मी बताया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें