फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली यात्रा, किसान कानून का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। किसान कानून के खिलाफ सपा ने रविवार को भी अलग-अलग इलाके में किसान यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव के नेतृत्व में रुदौली के सीवन वाजिदपुर में यात्रा निकाली गई। यात्रा में सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए इस बिल के खामियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि किसानों के लिए यह बिल बहुत खतरनाक है। यदि सभी ने एकजुट होकर इस कानून का विरोध नहीं किया, तो देश के लिए यह घातक साबित होगा। इसी क्रम में सोमवार को किसान धरने का आयोजन पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी में किया जाएगा। जिला महासचिव बख्तियार खान के नेतृत्व में रसूलपुर मीठेगांव में चौपाल लगाकर किसानों को इस कानून के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर राम बहादुर यादव, फय्याज, राजकुमार, भोला नाथ यादव, सियाराम प्रधान आदि मौजूद रहे।
उधर, गोशाईगंज विधानसभा के तारून ब्लाक के वेदापुर गांव में बिसेन पाल द्वारा आयोजित चौपाल में सपा के प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य इंद्रपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी ताकत के बल पर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। किसानों के हित की अनदेखी संभव नहीं है। किसानों की समस्या के लिए गांव से चलकर जिला मुख्यालय तक लड़ाई लड़ने के लिये सपा प्रतिबद्ध है। चौपाल में विजय वर्मा, जगन्नाथ पाल, त्रिभुवन प्रजापति, अजित पटेल, बाबूराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें