फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया मसौधा चीनी मिल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने सोमवार को केएम शुगर मिल्स लिमिटेड मोतीनगर मसौधा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यार्ड में स्थापित आरओ प्लांट का उद्घाटन करने के बाद मिल गेट व क्रयकेंद्रों पर कोविड-19 से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ श्री कुमार सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के साथ अचानक मसौधा चीनी मिल के मिलगेट पर पहुंचे और चीनी मिल के प्लांट संचालन व रख-रखाव का जायजा लिया। इसके बाद यार्ड में ट्रक व ट्राली कांटे का निरीक्षण किया, टोकन कांटे पर पहुंचकर लिपिक से पूछताछ की। किसानों के ठहरने के लिए बने शेड में सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया।
यार्ड में किसानों के पेयजल के लिए स्थापित आरओ प्लांट व ट्रॉलियों में रेडियम नंबर सिस्टम का शुभारंभ कराया। इसके बाद चीनी मिल के डिस्टलरी व कोजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। बाद में गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ आधार पौधशाला का निरीक्षण करके सलारपुर क्रय केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डॉ. एके त्रिपाठी को मिलगेट व क्रयकेंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में मॉस्क व सैनिटाइजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें