फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में पंचायत चुनाव पर रहा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस की बैठक में संगठन को गतिशील बनाए जाने और पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ने पर जो रहा है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी से निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी को न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान देने के लिए कहा।
विज्ञापन

श्री यादव ने कहा सर्वप्रथम हमें आने वाले पंचायत चुनाव में पूरी ताकत और दमदारी के साथ उतरना होगा जिसके लिए सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दें। कहा पंचायतों के लिए जितना काम कांग्रेस पार्टी ने किया है और किसी ने नहीं किया। चाहे वह पंचायतों में आरक्षण करके सभी जाति वर्ग व महिलाओं की भागीदारी का हो चाहे मनरेगा जैसी योजना देकर लोगों को रोजगार के साथ-साथ गांव के विकास का हो।
इसके लिए जरूरत है कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस सच्चाई से अवगत कराकर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करें। सभी कांग्रेसजनों से मतदाता पुनरीक्षण में अपने क्षेत्र के लोगों को मतदाता बनवाने के लिए कहा। प्रवक्ता मो. शरीफ ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों की टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। योग्य उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम, बृजेश रावत, वेद कुमार सिंह कमल, राजेश कोरी, भीम शुक्ला, अमरीश कौशल, शैलेंद्र यादव, मनीष सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, घनश्याम त्रिपाठी सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें