फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया मेडिकल कालेज अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एल-2 अटैच्ड चिकित्सालय/राजर्षि दशरथ स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय दर्शन नगर का निरीक्षण किया। नियंत्रण कक्ष के सीसीटीवी के माध्यम से विभिन्न वार्डों की सफाई और चिकित्सकों के भ्रमण के समय का अवलोकन किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वार्डों में चिकित्सकों से नियमित भ्रमण किया जा रहा है। वर्तमान में एक पुरुष व तीन महिलाएं भर्ती हैं। इनमें से दो मरीजों का इलाज आईसीयू में और एक का एएनसी व एक का पीएनसी में चल रहा है। कोविड-19 के अंतर्गत मृत्यु दर में वृद्धि होने के मद्देनजर डीएम ने निर्देश दिया कि ओपीडी में आने वाले सिम्प्टोमैटिक मरीजों का अनिवार्य रूप से कोरोना सैंपल लिया जाय। रिपोर्ट आने तक होल्डिंग वार्ड में रखकर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जायं। कहा कि यदि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट करके उनका समुचित इलाज किया जाय।
सीएमएस ने बताया कि कतिपय कोविड मरीजों के एक बार स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने/कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुन: स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आने पर उनके लिए चिकित्सालय में पोस्ट कोविड ओपीडी संचालित है और पोस्ट कोविड मरीजों के लिए संचालित ओपीडी का हेल्प लाइन नंबर. 9044190504 भी जारी किया गया है जिस पर कोई भी पोस्ट कोविड व्यक्ति संपर्क कर चिकित्सीय सलाह प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालय में सभी विभागों की ओपीडी वर्तमान में संचालित हैं जहाँ पर कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपनी जांच व इलाज करा सकता है। डीएम ने घर-घर सर्वेक्षण कार्य में कमी के मद्देनजर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन घर-घर सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए। कोविड से प्रभावित अन्य शहरों से आने वाले लोगों की जाँच के लिए सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें