फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्ट्रीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल द्वारा शुक्रवार की सुबह अचानक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इससे वहां हड़कंप मच गया, मौके पर पांच अधिकारी व कर्मचारी मौके से गायब मिले। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, कमिश्नर के मौके पर पहुंचते ही बाहर बैठे दलालों में भगदड़ मच गई और वह मौके से फरार हो गए। कमिश्नर ने विभाग के सभी कार्यालयों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल अपने मातहतों के साथ आरटीओ कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान आरटीओ प्रशासन सुभाष चंद्र कुशवाहा, आरटीओ प्रवर्तन शिखर ओझा, प्रधान सहायक अमर गांगुली व कनिष्ठ लिपिक ममता यादव गायब मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होने आरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन कक्ष व कार्यालय, आरटीओ प्रशासन कार्यालय, आरआई कार्यालय, रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस समेत सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कोविड प्रोटोकाल को लेकर किए गए इंतजामों को परखा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आम जनमानस एवं ट्रांसपोर्टर की समस्याओं का अविलंब हल करने का निर्देश दिया तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए और प्रयास करने को निर्देशित किया। उन्होंने आरटीओ कार्यालय को दलालमुक्त रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान दौरान उनके साथ कमिश्नर कार्यालय सहायक सच्चिदानंद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मौके पर मौजूद आरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि उनके पास प्रवर्तन का भी चार्ज है, सुबह वह वाहनों की चेकिंग के लिए फील्ड में थे। बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों में प्रधान सहायक अमर गांगुली व कनिष्ठ लिपिक ममता यादव बीमार है और छुट्टी पर चल रहे हैं। कहा निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें