फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ा से कराह रही महिला का एंबुलेंस में हुआ प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती के लिए 102 एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों ने तत्परता दिखाकर प्रसव कराया। सुरक्षित प्रसव के उपरांत जच्चा-बच्चा को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। एंबुलेंस कर्मियों के इस कृत्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की और इसे ही सच्ची सेवा करार दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 102 एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) राजेश यादव व पायलट शिवशरण यादव की बहादुरी लोगों में चर्चा का विषय बनी है। बृहस्पतिवार को विकास खंड रुदौली के करमा गांव निवासी प्रियंका (26) पत्नी देशराज को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस को कॉल किया गया। निर्धारित समयावधि में एंबुलेंस पहुंची और प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर जाने लगे। घर से थोड़ी दूर ही चलने पर प्रसव पीड़ा बढ़ गई। दर्द के कारण प्रसूता की यात्रा करने की स्थिति नहीं बन पा रही थी।
इससे तीमारदार भी भयभीत हो गए। महिला की हालत बिगड़ता देख एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट ने एंबुलेंस को सडक़ के किनारे खड़ा कर दिया। महिला तीमारदार की मदद से आवश्यक दवाएं आदि देकर एंबुलेंस में ही करीब सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद अग्रिम इलाज के लिए सीएचसी रुदौली पहुंचाया। 102-108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर दीपक ने बताया कि ईएमटी व पायलट का यह कार्य प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें