फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी पर्यावरण विज्ञान के तीन विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग एमएससी विषय के तीन मेधावी छात्रों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल ने बताया कि विभाग के तीन मेधावी छात्रों ने परिश्रम कर नेट परीक्षा को उत्तीर्ण कर विभाग एवं शिक्षकों का मान बढ़ाया है। इसमें पूर्णिमा दुबे, फिजा अकील एवं बृजेश कुमार हैं।
पूर्व के सत्र में भी विभाग की छात्रा फिजा अकील ने विगत दो वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर प्रो. जसवंत सिंह, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. रुद्र प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद कुमार बाजपेयी, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, अमित मिश्र सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें