फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह के बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर बाजार से भटके दो वर्षीय बच्चे को यूपी 112 के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके परिजनों से मिलाया।
विज्ञापन

मवई थाना के सैदपुर चौकी की पीआरवी-0926 अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद थीं कि अचानक जंगल के निकट रोड पर लगभग दो साल का बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बच्चे को शांत करा कर नाम पता पूछने की कोशिश की गई तो बच्चा कुछ भी नहीं बता सका।
विज्ञापन

जिसपर सिपाही रविंद्र यादव और होमगार्ड विजयपाल शुक्ल द्वारा पास के दुकानदारों, ग्राम प्रधान और संभ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से संपर्क करके बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद बच्चे के परिजनों का पता चला। सैदपुर निवासी रजिया खातून ने बताया कि उनका नाती आवेश पुत्र सद्दाम शाम से ही बाजार में बिछड़ गया था, परिजन काफी समय से अपने आस पास खोज रहे थे। बच्चे को सकुशल पाकर परिवारीजन बेहद खुश हुए। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक आर के राणा ने बताया कि पीआरवी को मिले बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें