अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एंड वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार के शक्ति अभियान के तहत सोमवार को अयोजित वेबिनार को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए इंदु सिंह ने कहा कि महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहनेके लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेना होगा।
इससे उनके सर्वांगीण विकास के साथ-साथ परिवार भी मानसिक तौरपर तैयार रहना होगा। आध्यात्मिक रूप से सशक्त महिला आंतरिक शक्ति और आत्म सम्मान से समृद्ध होती है। वेबिनार की अध्यक्षता कर रही वीमेन ग्रीवेंस एंड वेलफेयर सेल की समन्वयक प्रो. तूहिना वर्मा ने बताया किमहिलाओं को स्वस्थ्य रखने में आध्यात्मिकता का विशेष महत्व है।
इसकी ओर अग्रसर होने से शरीर के अन्य विकारमानसिक तौर पर ठीक हो जाते है। वेबिनार में प्रो. वर्मा द्वारा अभिभावकों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर मनीषा यादव द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरिता द्विवेदी ने किया। वेबिनार में प्रो. नीलम पाठक, डॉ. सिंधु सिंह सहित बड़ी संख्या मे छात्राएं ऑलाइन जुड़ी रही।