फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही ले सकेंगें क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही कक्षाओं में सम्मिलित हो सकेंगे। यह निणर्य कौटिल्य प्रशासनिक भवन में पोस्ट लॉकडाउन अवधि में पठन-पाठन भौतिक रूप संचालित किये जाने के संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक के दौरान लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति ने सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं समन्वयकों को यूजीसी एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में भौतिक रूप से 23 नवंबर से पठन-पाठन संचालित किये जाने के संबंध में अवगत कराया। बैठक में कुलपति ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए बैठाया जायेगा।
सभी विद्यार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। कुलपति ने बताया किरोस्टर के आधार पर विद्यार्थी एक एक दिन के अंतराल पर बुलाये जायेंगे। क्लास के सैनिटाइजेशन के लिए कुलपति ने दिशा-निर्देश प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ ही हर विभागके गेट पर सैनिटाइजर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिया। बैठक में कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि भौतिक पठन-पाठन के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी क्लास संचालित की जायेगी।
विज्ञापन

बैठक में कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. फारूख जमाल, डॉ. अशोक राय, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी, डॉ. विनोद चैधरी, डॉ. विनय मिश्र, डॉ. मुकेश वर्मा, इंजीनियर आरके सिंह, प्रोग्रामर रवि मालवीय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें