फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण घटने पर घटाई जा रही सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने पर अब सैंपलिंग की संख्या भी घटाई जा रही है। एंटीजन किट से जांच के लिए नमूनों की संख्या में तीन सौ की कमी गई है। वहीं, संक्रमण को ट्रैस करने के लिए समूहवार सैंपलिंग करने की तैयारी की गई है। बृहस्पतिवार से 11 दिन तक अभियान के तहत नमूने संकलित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों कोरोना संक्रमण की दर काफी घट गई है। संक्रमण के चरम पर रहने के समय सैंपलिंग का दायरा बढ़ाकर तीन हजार तक किया गया था। इसमें रैंडम सैंपलिंग के साथ-साथ बीच-बीच में समूहवार सैंपलिंग कराई जाती थी। वहीं, संक्रमण में कमी को देखते हुए एंटीजन रैपिड टेस्ट की संख्या में प्रतिदिन पंद्रह सौ से घटाकर बारह सौ की गई है। जबकि करीब सात-आठ सौ की संख्या में प्रतिदिन आरटी पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। इधर, दीपोत्सव व दीपावली के बाद समूहवार सैंपलिंग कराने के लिए रूपरेखा में परिवर्तन किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार सप्ताह में तीन दिन मलिन बस्ती, एक दिन मंडल कारागार, वृद्धा आश्रम सहित बाजार-हाट से जुड़े इलाकों में समूहवार सैंपलिंग की जाएगी। जबकि पूर्व में संचालित जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में हो रही रैंडम सैंपलिंग जारी रहेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि इन दिनों संक्रमण में काफी कमी आई है। जिन इलाकों में पॉजिटिव केस अधिक हैं, वहां पर सैंपलिंग बढ़ाई गई है। नए मरीजों की संख्या 50-60 तक पहुंचने पर पुन: सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें