फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह न करने पर कचहरी में अधिवक्ता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कचहरी के समीप मुकदमे में सुलह न करने पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करके दबंगों ने उसे मारा पीटा और सोने की चेन व रुपए छीन लिए। अधिवक्ता ने दिनदहाड़े हुई इस घटना की तहरीर कोतवाली में दी है, जिस पर केस दर्ज किया गया है। घटना बुधवार दोपहर कचहरी के दक्षिणी गेट की है।
विज्ञापन

खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे पराग निवासी सुधाकर पांडे जिला न्यायालय पर वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिन में करीब 1:30 बजे वह अपने किसी कार्य से बाहर जा रहे थे। जैसे ही वह कचहरी के दक्षिणी गेट के पास स्थित वाहन स्टैंड पर पहुंचे तभी विपक्षीगण रविशंकर, प्रमोद उर्फ सोनू, रविंद्र उर्फ बाला, ललित उर्फ रिंकू निवासी कोहली मिश्र का पुरवा थाना इनायतनगर ने उन पर हमला बोल दिया।
आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों व बेल्ट से पीटा, साथ ही जान से मार डालने की धमकी देते हुए उनकी सोने की चेन व जेब में रखे 36 सौ रुपये छीनकर फरार हो गए। बताया कि उनके बड़े भाई पर इसके पूर्व हमला हुआ था, जिसमें उन्होंने केस दर्ज कराया था। उस मुकदमे में सुलह करने के लिए आरोपी अधिवक्ता पर दबाव बना रहे थे। उनकी बात न मानने पर रंजिशन उन पर हमला किया गया। इस संबंध में कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है, अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें