फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने पैदल भ्रमण कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बारावफात के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर उन्होंने दुकानदारों को मास्क लगाकर व सैनिटाइजर का प्रयोग कर दुकान पर बैठने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर डीआईजी/एसएसपी दीपल्त कुमार ने दल बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने बारावफात पर्व के चलते सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया, साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन कर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सिविल लाइन, रिकाबगंज, चौक, रीडगंज, बजाजा, सुभाषनगर, फतेहगंज समेत अन्य इलाकों में पैदल भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने दुकानों पर बिना मास्क लगाए कई दुकानदारों को टोका और मास्क लगाकर ही दुकान पर बैठने की नसीहत दी। उन्होंने सड़क पर गुजर रहे लोगों से बात की और उन्हें सुरक्षा का एहसास भी कराया। इस दौरान उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सिंह, एएसपी/सीओ सिटी निपुण अग्रवाल, सीओ प्रशिक्षणाधीन श्रुति गुप्ता व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें