फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों की क्लास लगा रही एंटी रोमियो टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कवॉएड द्वारा जनपद के विभिन्न बाजार, पार्क, सार्वजनिक जगहों पर अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। इस दौरान मनचलों की क्लास लगाई जा रही है, साथ ही संदिग्धों के पहचान पत्र चेक किए जा रहे है, साथ ही उनके नाम एंटी रोमियो रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर इस अभियान के तहत जिले भर की थाना-चौकी पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला थाना की प्रभारी रत्ना कुमारी व एसआई साधना सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्कवॉएड द्वारा शहर के गुलाबबाड़ी, कंपनी गार्डन व महिला स्कूलों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अराजकतत्वों व मनचलों की क्लास लगाई गई। संदिग्धों से पूछताछ की गई व उनके पहचान पत्र चेक किए गए। साथ उनके नाम एंटी रोमियो रजिस्टर पर दर्ज कर उन्हें चेतावनी भी दी गई। महिला थाना की प्रभारी ने बताया कि इसके साथ ही महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है, साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर बताए जा रहे हैं।
वहीं, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा स्कूल, कालेज, बाजार, चौक चौराहों, मोहल्लों इत्यादि जगहों पर महिलाओं को उनकी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण पुलिस हेल्पलाइन जैसे 1090, 181, 108, 1076, 112, 1098 आदि की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनको आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को तारुन ब्लॉक के बेलगरा ग्राम पंचायत के खेल मैदान में पानी संस्थान द्वारा ब्लॉक स्तर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट, कबड्डी, रस्साकशी मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें किशोरियों ने उत्साह के साथ भाग किया। क्रिकेट में मनीष क्लब, कबड्डी में कमला गु्रप व रस्साकशी में सच्चिदानंद क्लस्टर ने बाजी मारी। संस्थान से जुड़े अंकुर द्विवेदी, सीमा वर्मा, विनय, अंजली, मीनाक्षी, दीक्षा आदि ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निकालना व उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें