फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताली व थाली पीटकर किया प्रदर्शन, साप्ताहिक बाजार लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के गुलाबबाड़ी में लगने वाली साप्ताहिक बाजार के न लगने से आक्रोशित पटरी दुकानदारों ने ताली व थाली पीटकर प्रदर्शन किया है। साप्ताहिक बाजार के पटरी दुकानदारों का कहना है कि जिले व शहर के सभी आला अफसरों को साप्ताहिक बाजार खुलवाने संबंधी ज्ञापन व मांग पत्र सौंपा जा चुका है। छह माह से काम धंधा बंद होने के कारण परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। 21 अक्तूबर से साप्ताहिक बाजार खोलने की बात कही गई थी लेकिन जब पटरी दुकानदार पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया।
विज्ञापन

शहर में प्रत्येक गुरुवार को गुलाबबाड़ी के निकट एएफआई की फील्ड पर साप्ताहिक बाजार लगती रही है लेकिन कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के बाद से अबतक साप्ताहिक बाजार नहीं लग रही है। साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले मो. आदिल का आरोप है कि पार्क, सिनेमाघर, रेस्टोरेंट, होटल सहित सभी स्थान पूरी तरह से खुल गए हैं, लोग खरीदारी सहित अन्य कार्यों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूरा कर रहे हैं लेकिन साप्ताहिक बाजार पर जिला प्रशासन कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है।
उनका कहना है कि साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वालों के घरों में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। छह माह से पटरी दुकानदार काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। कई बार बाजार खुलवाने की मांग शहर व जिले के आला अफसरों से की गई। 21 अक्तूबर से बाजार खुलवाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन जब दुकानदार वहां पहुंचे तो दुकानें खोलने नहीं दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन से कई बार बात की गई लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला, जिसके चलते गुरुवार को गुलाबबाड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए विरोध स्वरूप ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि दुकानदारों की बदहाल आर्थिक स्थिति के मद्देनजर बाजार को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मुस्तफा, संदीप, गोपाल, राजू, पप्पू भाई, अनिल, रईस, शेरू समेत अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें