हत्या के मामले में दो पर केस, गिरफ्तारी के प्रयास शुरू
गोसाईगंज। कोतवाली क्षेत्र के टनडोली के पास बीते दिनों वरसीन के खेत में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने नामजद दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया। मुकदमा मृतक के परिजनों की तहरीर पर पंजीकृत किया गया।
मृतक ने पूर्व में ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में अपनी हत्या की आशंका जताई थी। महाराजगंज की पुलिस ने उक्त प्रकरण में लीपापोती कर दी थी। मालूम हो कि बसंत कुमार सिंह गांव के ही एक मामले में पास्को एक्ट व रेप में गवाह था, उक्त प्रकरण में नामजद अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने हत्या के मामले में दुर्गेश और आलोक के खिलाफ गोसाईगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
उक्त प्रकरण में कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है।