फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विभाग को देनी होगी तीन महीने की प्रगति रिपोर्ट: प्रो. रविशंकर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बुधवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय की त्रैमासिक प्रगति पर एक रिपोर्ट के लिए राय मशविरा किया। बताया कि प्रदेश राज्यपाल एवं शासन की मंशा के अनुरूप हर तीन महीने की प्रगति आख्या जानी है। इसमें विश्वविद्यालय के हर विभाग की तीन-तीन महीने किए गए कार्यों का लेखा-जोखा होना है। इसे तैयार करने के लिए एक कमेटी बना दी गई है। कमेटी तीन महीने की प्रगति आख्या प्रेषित करेगी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक गतिविधियां शासन को प्रेषित की जाती रही है। कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए अन्य विभागों को शामिल किया गया है। जिसमें वित्त विभाग, परीक्षा विभाग, संबद्धता की भी हर तीन महीने की रिर्पोट तैयार होगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की तीन महीने की प्रगति आख्या में प्लेसमेंट, शिक्षकों द्वारा किए गए प्रोजेक्ट पर कार्य, रि-स्ट्रकचरिंग, कल्चरल प्रोग्राम, वेबिनार, सेमिनार, प्रवेश समिति एवं आउटरीच प्रोग्राम के तीन महीने के पूरे ब्योरा का उल्लेख रहेगा।
इसके लिए विभिन्न विभागों को निर्देश प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ ही केन्द्रीय वित्त विभाग, परीक्षा विभाग, सम्बद्धता, प्रशासन, अधिष्ठाता छात्र-कल्याण सहित अन्य को हर तीन तीन महीने में अपने कार्यो की प्रगति देनी होगी। बैठक में विश्वविद्यालय पूर्व प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी धनन्जय सिंह, डॉ. नरेश चैधरी, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें