अयोध्या। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में माटीकला एवं माटी शिल्पकला के उद्यमियों/शिल्पियों के विकास को 10 लाख का लोन मिलेगा। इस योजना में प्रोजेक्ट लगाने को इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन 31 अक्तूबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के मुताबिक इस योजना में इच्छुक लाभार्थियों, समूह, संख्या, समितियों व व्यक्तिगत लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। शहरी/ग्रामीण क्षेत्र के निवासी होना अनिवार्य है। आठवीं दर्जा पास अभ्यर्थियों को 10 लाख तक के प्रोजेक्ट पर 5 वर्ष के लिए बैंक लोन दिया जाएगा। परियोजना के पूंजीगत ऋण पर 25: धनराशि मार्जिनमनी उपादान (अनुदान) के रूप में दिए जाएंगे। मार्जिनमनी उपादान (अनुदान) को छोड़कर शेष ऋण पर ब्याज उद्यमी द्वारा देय होगा।