अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंशकालिक समन्वयक की नियुक्ति के आवेदन के लिए तिथि विस्तारित कर दी है। अब विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्राध्यापक 31 अक्तूबर 2020 तक आवेदन कर सकेंगे।
पूर्व में इस पद के लिए प्राध्यापकों से 3 अक्तूूबर तक आवेदन-पत्र मांगे गये थे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के आदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के अंशकालिक समन्वयक की नियुक्ति हेतु मांगे गये आवेदन की तिथि विस्तारित कर 31 अक्टूबर तक कर दी है।
इच्छुक प्राध्यापक आवेदन-पत्र को पूरित कर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अथवा महाविद्यालय के प्राचार्य से अग्रसारित कराकर कुलसचिव डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या को पंजीकृत डाक से 31 अक्टूबर, 2020 तक अवश्य प्राप्त करा दे। कार्यक्रम समन्वयक पद के लिए न्यूनतम अर्हता एवं शर्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।