अयोध्या। जिले के 195 सामुदायिक शौचालयों और एक पंचायत भवन का सोमवार को लोकार्पण किया गया, जबकि 581 सामुदायिक शौचालय और 352 पंचायत भवनों का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ही वर्चुअल रूप से किया। इस दौरान सांसद व विधायक गण विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मिशन शक्ति की चर्चा की। सभी पंचायत भवनों को ऑप्टिकल केबल से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक पंचायत भवन पर सखी की नियुक्ति कर रोजगार के अवसर सृजित करने के भी निर्देश दिए। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय पर से 6000 मासिक दर से सफाई कर्मी नियुक्त करने की भी निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आने वाले 100 दिनों तक अभियान चलाकर प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं स्कूल को पेयजल परियोजना से जोड़ने का आवाहन किया। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रत्येक विकासखंड स्तर पर किया गया।
वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में एलआईसी में सांसद लल्लू सिंह, विधायक रुदौली, सदर, बीकापुर कमिश्नर एम पी अग्रवाल अयोध्या, डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ प्रथमेश कुमार सहित अन्य अफसरों के साथ ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी आदि ने प्रतिभाग किया।
पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक गांवों के हर क्षेत्र में विकास हो तभी समाज और देश का विकास संभव है।
पूरा ब्लाक में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बीडीओ केडी गोस्वामी, भाजपा अयोध्या मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, पूरा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन गौड़ सहित अन्य लोग रहे।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनवाए गए शौचालय और पंचायत भवनों का सामूहिक रूप से शिलान्यास व लोकार्पण बीकापुर विधायक शोभा सिंह ने किया।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह और बीडीओ स्वप्निल कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में एडीओ रमाशंकर सिंह, अवनीश शुक्ल, अभिमन्यु, शुभम सहित अन्य लोग शामिल रहे।
भेलसर प्रतिनिधि के मुताबिक, विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली व मवई ब्लॉक में समारोह पूर्वक पंचायत घरों व सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण शिलान्यास किया। मवई में 56 सामुदायिक शौचालय व 32 पंचायत भवन व रुदौली में 97 सामुदायिक शौचालय और 46 पंचायत भवन का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में बीडीओ मोनिका पाठक, पंचायत सचिव विशाल श्रीवास्तव, अंकुर यादव, भाजपा नेता निर्मल शर्मा, बिंद्रा कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।