फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में आज से चलेगा मिशन शक्ति अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान में विश्वविद्यालय व महाविद्यालयो में मिशन शक्ति अभियान चलेगा। 17 अक्तूब से शुरू यह अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इस अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं आत्मरक्षा, पास्को एक्ट एवं महिला अपराध संबंधित कानूनी जानकारी दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के आदेशानुसार विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान में मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा।
जिसमें वेबिनार के माध्यम विषय-विशेषज्ञों के सहयोग से महिलाओं की सुरक्षा, लैगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, पास्को एक्ट, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 108, 102, 112, 181 एवं बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या संबंधी एवं अन्य प्रचालित कानूनों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। अभियान में एनएसएस एवं एनसीसी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि छात्रों को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई जाएगी कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान करेंगे और उनके सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। साथ ही अभिभावकों को भी बेटा और बेटी में भेदभाव न करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा सं स्थान द्वारा छात्राओं को आपातकाल में आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें