फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा संरक्षक के स्वास्थ्य केलिए सपाइयों ने किया अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कोरोना संक्रमित होने पर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए सपाइयों ने जगह-जगह हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने हनुमानगढ़ी अयोध्या में कार्यकर्ताओं के साथ हवन-पूजन करके उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक के रूप में मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को हमेशा एकजुट किया, ऐसे में पार्टी को उनकी बहुत जरूरत है।
इस दौरान पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीचंद्र यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव कान्हा, अभिषेक दास, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा की अगुवाई में पहाडग़ंज शक्तिपीठ काली मंदिर में हवन-पूजन किया गया। लीलावती कुशवाहा ने कहा कि नेताजी जब देश के रक्षामंत्री की बागडोर संभाल रहे थे तो विरोधी देशों की आंख दिखाने की हिम्मत नहीं पड़ी। शहीदों का शव उनके घर तक पहुंचने का कानून बनाया।
समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उनकी बहुत जरूरत है। इस दौरान भीमल कुशवाहा, पलिया शाहबदी के प्रधान डॉ राम प्रताप यादव, रानीबाजार के प्रधान दुर्गेश सोनी, सरस्वती यादव, मुन्ना यादव, पूजा यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें