फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकटकाल में भूखमरी के कगार पर किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बकाया गन्ना भुगतान, श्रीराम एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में एक समान मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने शहर के सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया और वहीं पर धरना दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार दयाशंकर तिवारी को सौंपा। इसके जरिए मांगों का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

धरने मेें रालोद के जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक नहीं हुआ। किसान इस कोरोना काल में भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मिलें चलने वाली हैं। पर अभी प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का दाम घोषित नहीं किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बंद से बदतर है। आए दिन हत्या, बलात्कार, चोरी, छिनौती, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। धर्मपुर, गंजा, कुशमाहा के किसानों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है।
धर्मपुर के किसानों को मात्र 8 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजा देना उनके साथ घोर अन्याय है। सभी किसानों को एक समान कार्य एक समान मुआवजा के आधार पर जनौरा के बराबर एक समान मुआवजा मिलना चाहिए। युवा रालोद जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने कहा कि बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों अध्यादेशों से किसानों का उत्पीड़न बढ़ जाएगा, स्टाक की सीमा समाप्त होने से बाजार में महंगाई बढ़ जाएगी। ये तीनों बिल पूर्णत: किसान विरोधी है, इसे तत्काल सरकार को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नेतराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, छात्र नेता बब्लू यादव, युवा रालोद मंडल महासचिव सुनील शर्मा, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. शांती देवी, युवा रालोद जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, जितेंद्र यादव, सुरजीत वर्मा, रामबक्स वर्मा, रामलौट तिवारी, करियाराम वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, साहब बक्श, जितेंद्र प्रताप वर्मा,श्याम बिहारी यादव, दुर्गा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें